महेंद्र गढ़
क्षेत्र के गांव खुडाना निवासी भुनेश उर्फ कुकी ने वर्ल्ड लेवल रेसलिंग प्रतियोगिता में अंडर-20 में 61 किलोभार वर्ग में ब्रांज मेडल प्राप्त कर क्षेत्र अपने देश व गांव का नाम रोशन किया है। भुनेश के बड़े भाई श्रवण ने बताया कि स्पेन में 2 सितम्बर से 8 सितम्बर तक वर्ड लेवल रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें भुनेश ने 61 किलोभार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-20 में ब्रांज मेडल प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि भुनेश को बचपन से ही कुश्ती से काफी लगाव रहा है। उसने सबसे पहले साजरवास में अपने ननिहाल में सुखवीर अखाड़ा से कुश्ती की शुरुआत की। उसके बाद तीन साल तक दिल्ली की छत्रसाल अखाड़ा में अभ्यास किया। उसके बाद 9 जनवरी 2018 को भुनेश का आर्मी स्पोर्ट पूना में चयन हो गया। जहां से उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्पेन में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। जहां से भुनेश ने अंडर-20 के 61 किलोभार वर्ग में ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। भूनेश की यह सफलता जहां प्रदेश व क्षेत्र के लिए काफी सराहनीय है वहीं उनके माता के निधन से गांव में शोक की लहर है।
बता दे कि भुनेश इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 4 सितम्बर को रवाना हुए थे। वहीं 6 सितम्बर को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर उनकी माता मुन्नी की जमीनी विवाद के चलते गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में परिजनों ने भुनेश को अभी तक कुछ नहीं बताया है। श्रवण ने बताया कि भुनेश ने इस प्रतियोगिता को लेकर काफी मेहनत की थी। वो 4 सितम्बर को स्पेन गया थ। इसी बीच महेंद्रगढ़ बस स्टेंड पर 6 सितम्बर को उनकी माता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भुनेश के खेल पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव न पढ़े इसको ध्यान में रखते हुए परिवार के सदस्यों ने भुनेश को इस मामले के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें